Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना को लेकर की ऑनलाइन समीक्षा, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement

50 लाख वैक्सीन का ऑर्डर

Dhanbad: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को धनबाद में कोरोना संक्रमण की स्थिति की ऑनलाइन समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने धनबाद उपायुक्त उमा शंकर सिंह के नेतृत्व में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए की गई व्यवस्था और स्थिति में हो रहे सुधार के लिए शुभकामनाएं दी.

2 गज की दूरी का पालन करें

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर के बाद हमें तीसरी लहर के लिए अभी से तैयारियां करनी है. अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग कर लक्षण के अनुसार उनका उपचार करना है. कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में गोल घेरा बनाकर लोगों के बीच 2 गज की दूरी का पालन करना अनिवार्य है. कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करना है. उन्हें बताना है कि आपकी भलाई और सुरक्षा के लिए नया निर्देश जारी किया गया है.

वैक्सीनेशन में कमी नहीं आएगी

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव तथा लोगों को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने के लिए 50 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया है. वर्तमान में 2 लाख 34000 वैक्सीन उपलब्ध है. वैक्सीनेशन में कमी नहीं आएगी. गिरिडीह और बोकारो में सीएसआर के तहत आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी. इससे धनबाद जिले पर पड़ोसी जिलों के मरीजों का भार कम होगा.

उन्होंने दवा दुकानदारों को दुकान में बिकने वाले ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर, स्टीम इन्हेलर और कोविड के लिए आवश्यक दवाइयों की सूची बनाकर दुकान के सामने उसका स्टॉक और रेट डिस्प्ले करने का निर्देश दिया. ड्रग इंस्पेक्टर को दुकानों में जाकर इसका औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. कोरोना के गंभीर मरीजों के उपचार में प्रयुक्त रेमडेसिविर इंजेक्शन का प्रत्येक अस्पताल से डाटा लेने का निर्देश दिया. कहा कि जितने अस्पतालों को यह इंजेक्शन दिया गया है उनके पास से मरीज का नाम, आधार नंबर, फोन नंबर, पूरा पता, कितने इंजेक्शन दिए हैं और कब-कब दिए हैं इसका पूरा डाटा जमा करें.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही