Search

 
 
 

Deoghar News: सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, डॉक्टरों की नियुक्ति का दिया भरोसा

देवघर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: देवघर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें: 

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देवघर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार गंभीर है. उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्य के अन्य जिलों से चिकित्सकों की नियुक्ति देवघर में की जाएगी, ताकि मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सके.

Uploaded Image

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनका यह दौरा पूरी तरह औचक निरीक्षण था, जिसका उद्देश्य अस्पताल की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं.

 

राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल्द ही इस संबंध में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी. उन्होंने अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और देवघर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पर चिकित्सा सुविधाओं को और सशक्त बनाया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही