Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची प्रेस क्लब में स्वास्थ्य मंत्री ने किया कोविड सेंटर का उदघाटन, मीडियाकर्मियों का होगा मुफ्त इलाज

  • बन्ना गुप्ता ने कहा- मीडियाकर्मियों की संक्रमण से सुरक्षा और समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर
  • एक वार्ड का नाम दिवंगत पत्रकार सुनील कुमार सिंह के नाम पर
  • मिशन ब्लू फाउंडेशन और कमलभद्र फैसिलिटी कर रहा अस्पताल का संचालन

Ranchi : राजधानी और आसपास के मीडियाकर्मियों के लिए राहत भरी खबर. गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में बने बिरसा मुंडा कोविड केयर मल्टीफैस्लिटी हॉस्पिटल का उदघाटन किया गया. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया. उन्होंने दिवंगत पत्रकार और रांची प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार सिंह के नाम पर बने एक वार्ड का भी उदघाटन किया. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच कार्य करने वाले मीडियाकर्मी भी फ्रंट लाइनर्स बनकर सहयोग कर रहे हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा भी आवश्यक है. इसी को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से मीडियाकर्मियों को वैक्सीनेशन का आदेश जारी किया गया है. रांची प्रेस क्लब में कोविड सेंटर बनाना एक सराहनीय कार्य है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Press-club-covid1-1.jpg"

alt="" class="wp-image-64114"/>

राज्य सरकार मृतक पत्रकारों के परिवारों के साथ खड़ी है

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण हमने कई पत्रकार साथियों को खोया है, जिसका मुझे बहुत दुख है. राज्य सरकार मृतक पत्रकारों के परिवारों के साथ पूरी मानवीय संवेदना के साथ खड़ी है. स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस क्लब के ग्राउंड फ्लोर में बनाए गए कोविड सेंटर का निरीक्षण किया. प्रेस क्लब के सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि रांची प्रेस क्लब झारखंड का पहला ऐसा संस्थान होगा, जहां मीडियाकर्मियों के लिए कोविड अस्पताल बनाया गया है. 40 बेडों वाला इस कोविड अस्पताल में मीडियाकर्मियों के लिए कुछ बेड की अलग से व्यवस्था की गई है.

पत्रकारों को मिलेगी नि:शुल्क सुविधाएं - पंकज सोनी

मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि इस कोविड सेंटर में मीडियाकर्मियों का इलाज मुफ्त किया जाएगा. जबकि आम लोगों का इलाज लागत खर्च पर होगा. यह हॉस्पिटल मिशन ब्लू फाउंडेशन और कमलभद्र फैसिलिटी द्वारा संचालित किया जा रहा है. इस अस्पताल में एम्बुलेंस सहित सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी. अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और करीब 50 पारा मेडिकल स्टाफ की टीम 24 घंटे सेवा देंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही