Search

 
 
 

स्वास्थ्य मंत्री का फैसलाः हर जिले के सदर अस्पताल में जाकर खुद ओपीडी में बैठेंगे

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुद फैसला किया है कि वे हर जिले में जाकर वहां के सदर अस्पताल में नियमित रूप से ओपीडी में बैठेंगे. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि  देश में पहली बार कोई स्वास्थ्य मंत्री स्वयं डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए नियमित रूप से ओपीडी में बैठेंगे.
 

Ranchi : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुद फैसला किया है कि वे हर जिले में जाकर वहां के सदर अस्पताल में नियमित रूप से ओपीडी में बैठेंगे. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि  देश में पहली बार कोई स्वास्थ्य मंत्री स्वयं डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए नियमित रूप से ओपीडी में बैठेंगे.

 

डॉ. अंसारी पूरे झारखंड का जिलावार भ्रमण करेंगे और हर जिले के सदर अस्पताल में जाकर खुद ओपीडी संचालित करेंगे. इसी दौरान वे अस्पतालों की वास्तविक स्थिति देखकर नया रोस्टर तैयार करने का काम भी खुद करेंगे.

जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दिलाना ही मेरा मिशन है 

झारखंड की जनता के स्वास्थ्य के साथ-साथ, किसानों की खुशहाली मेरी प्राथमिकता है. मैं ठान चुका हूं—जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ, किसानों को मालामाल करूंगा और झारखंड को अपने पैरों पर मजबूती से खड़ा कर रहा हूं.

 

पहली बार झारखंड को ऐसा जनसेवक मिला है जो प्रत्यक्ष संवाद करता है. मरीजों से ,किसानों से, आम जनता से, जमीनी स्तर पर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान देता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही