Search

 
 
 

Health News : दाग-धब्बों से हैं परेशान तो जीरा पानी का करें इस्तेमाल, तुरंत दिखेगा असर

Lagatar Desk  : जीरा पानी स्किन की सूजन और लालिमा को शांत करता है. कई बार पिंपल्स ठीक होने के बाद जो काले धब्बे छोड़ जाते हैं, यह उन्हें रोकने और हल्का करने में मदद करता है.
 
फाइल फोटोे

Lagatar Desk  : जीरे का पानी चेहरे के काले धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने का एक बेहतरीन और नेचुरल उपाय है. इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की रंगत को साफ और एकसमान बनाने में मदद करते हैं.

 

 

 

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण: जीरा पानी स्किन की सूजन और लालिमा को शांत करता है. कई बार पिंपल्स ठीक होने के बाद जो काले धब्बे छोड़ जाते हैं, यह उन्हें रोकने और हल्का करने में मदद करता है.

 

फाइल फोटो 

त्वचा की चमक : इसमें मौजूद विटामिन्स त्वचा की रंगत को सुधारते हैं और चेहरे को नेचुरल ग्लो देते हैं.

 

विटामिन की कमी और त्वचा का रंग बदलना – इसका इलाज कैसे करें?

फाइल फोटो 

एंटीबैक्टीरियल असर: यह नए पिंपल्स को आने से रोकता है, जिससे भविष्य में नए डार्क स्पॉट्स बनने का खतरा कम हो जाता है.

 

उपयोग करने का सही तरीका

 

टोनर के रूप में: जीरा पानी को उबालकर ठंडा कर लें. इसे एक साफ स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर टोनर की तरह स्प्रे करें या कॉटन की मदद से डार्क स्पॉट्स पर लगाएं.

 

फेस पैक : आप जीरा पानी को बेसन, शहद या दही में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और फिर सादे पानी से धो लें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही