Search

 
 
 

Health News :  रिम्स में आयुष्मान योजना को ऑनलाइन बनाने पर जोर, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आयुष्मान भारत योजना के बेहतर और समयबद्ध संचालन को लेकर समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता निदेशक ने की.
 

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आयुष्मान भारत योजना के बेहतर और समयबद्ध संचालन को लेकर समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता निदेशक ने की. बैठक में चिकित्सा अधीक्षक, आयुष्मान भारत के नोडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अन्य अधिकारी शामिल हुए.

 

Uploaded Image

 

बैठक में सी-डैक की ओर से विकसित हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) से जुड़े सभी लंबित काम तय समय के भीतर पूरे करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी विभागों में मरीजों की भर्ती (Admission) और छुट्टी (Discharge) की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन लागू करने पर जोर दिया गया.

 

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र मरीजों तक कैसे पहुंचाया जाए. इसके लिए योजना के तहत इलाज की सुविधाओं का दायरा बढ़ाने और तकनीकी, प्रशासनिक तथा मानव संसाधनों को और मजबूत करने का फैसला लिया गया.

 

सभी विभागों को योजना के प्रभावी संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए गए. साथ ही डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने पर सहमति बनी, ताकि ऑनलाइन व्यवस्था बिना किसी परेशानी के चल सके.

 

निदेशक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का मकसद पात्र मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और कैशलेस इलाज उपलब्ध कराना है. इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, डिजिटल व्यवस्था का प्रभावी इस्तेमाल और तय समय में काम पूरा करना जरूरी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही