Lagatar Desk : चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जगह आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अपने स्किन को चमकदार बना सकते है.चलिए आपको बताते है की आप कौन कौन सी चीजें इस्तमाल कर सकते है.
एलोवेरा : एलोवेरा स्किन के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर और हीलर. इसे रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. यह दाग-धब्बों को दूर कर स्किन में टाइटनेस लाता है.

फाइल फोटो
बेसन और हल्दी : बेसने -हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और बेसन त्वचा की डैड सेल को हटाता है.2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर हल्के हाथों से मसाज करे और थोड़ी रखे और बाद में साफ पानी से धो लें.
फाइल फोटो
कच्चा दूध और शहद : शहद नमी को लॉक करता है.एक चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच शहद मिलाएं. इसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं. 10 मिनट बाद चेहरा धो लें, इससे त्वचा एकदम कोमल और चमकदार हो जाएगी.
फाइल फोटो
चंदन और गुलाब: चंदन स्किन को ठंडक देता है और रंगत को निखारता है, खासकर गर्मियों के मौसम में यह बेहद फायदेमंद है.चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें. यह मुंहासों और टैनिंग को दूर करने में मदद करता है.
फाइल फोटो
पपीता और केला (फ्रूट पैक) : पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है जो त्वचा की रंगत को साफ करता है.पके हुए पपीते या केले को अच्छी तरह मैश कर लें. इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर पानी से धो लें. यह चेहरे को तुरंत ग्लो देता है.
फाइल फोटो

