Search

 
 
 

Health News : रिनपास के डायरेक्टर पद के लिए 8 सितंबर तक आवेदन करने का मौका

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज (RINPAS), कांके में निदेशक पद के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज (RINPAS), कांके में निदेशक (डायरेक्टर) पद के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 

निदेशक रिनपास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे. उन्हें संस्थान की विकास योजनाएं तैयार करने और उन्हें लागू कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी. सातवें वेतन आयोग के लेवल-14 के तहत न्यूनतम 1,44,200 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा. इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस और मुफ्त आवास की सुविधा भी मिलेगी.

 

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी केंद्र या राज्य सरकार के मनोरोग संस्थान या मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए. इसके साथ ही HOD, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डीन या यूनिट हेड के पद पर कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है.

 

कार्यरत अधिकारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 साल और सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए 70 साल रखी गई है. निदेशक का कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से 5 साल का होगा. नियुक्ति सीधी भर्ती के आधार पर निश्चित अवधि के लिए की जाएगी.

 

उम्मीदवारों को केवल JAP IT पोर्टल https://japit.jharkhand.gov.in/ के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और उम्र से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे.

 

तय समय के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. विभाग ने यह भी बताया है कि इस पद के लिए 18 मई 2023 और 8 जून 2023 को जारी किए गए पुराने विज्ञापन रद्द कर दिए गए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही