Search

 
 
 

Health News : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दो मेडिकल कॉलेजों में अस्पताल बनाने के लिए 100 करोड़ मंजूर

झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेजों में नए अस्पताल भवन बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेजों में नए अस्पताल भवन बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है.

 

सरकार ने दोनों मेडिकल कॉलेजों को 50-50 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है. इस राशि से 500-500 बेड वाले अस्पताल भवन बनाए जाएंगे. साथ ही अस्पतालों में मशीन, फर्नीचर और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.

 

विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निर्माण कार्य झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के जरिए कराया जाएगा. वहीं रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है. सरकार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी खास ध्यान देने की बात कही है. इसके लिए थर्ड पार्टी एजेंसी समय-समय पर निर्माण कार्य की जांच करेगी, ताकि काम तय मानकों के अनुसार पूरा हो सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही