Ranchi : राजधानी के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित तेल मील गली में हुए चर्चित फायरिंग कांड में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आकाश सिंह और विकास सिंह पर गोली चलाने के आरोपी सोनू यादव पटना से गिरफ्तार हो गया है.
जानकारी के अनुसार, बीते 19 जनवरी को 55 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हुई थी. तब से पुलिस को मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू यादव की तलाश थी. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.
इस बीच एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना मिली कि सोनू पटना में छिपकर बैठा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और उसे बिहार के बिहटा इलाके से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उसे रांची लाकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनू यादव का नाम चर्चित कमल भूषण हत्याकांड और अकाउंटेंट संजय हत्याकांड में भी सामने आ चुका है. पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment