Health News : ऑफिस में 8 से 9 घंटे बैठकर काम करना आसान नहीं है. बैठे बैठे कमर अकड़ जाती है. जिससे कमर दर्द जैसी परेशानियां झेलनी पड़ती है. ऐसे में कमर दर्द से राहत पाने के लिए आप घर पर कुछ योग आसन कर दर्द से राहत पा सकते है. भुजंगासन, सेतुबंधासन और मार्जरी आसन नियमित रूप से करने बेहद असरदार होते हैं.
भुजंगासन (कोबरा पोज): पेट के बल लेट जाएं, हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और छाती को ऊपर उठाएं. यह पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है.
फाइल फोटो
सेतुबंधासन (ब्रिज पोज): पीठ के बल लेटकर घुटने मोड़ें और कमर को ऊपर उठाएं. इससे कमर के निचले हिस्से का तनाव कम होता है.

फाइल फोटो
मार्जरी आसन (कैट-काऊ पोज): घुटनों और हाथों के बल आएं, सांस लेते हुए पीठ को नीचे झुकाएं और सांस छोड़ते हुए ऊपर उठाएं. इससे रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है.
फाइल फोटो
बालासन (चाइल्ड पोज): घुटनों के बल बैठकर आगे की ओर झुकें और हाथों को सामने फैलाएं. यह पीठ और कमर की जकड़न को दूर करता है.
फाइ फोटो

