Search

 
 
 

Health News : डार्क सर्कल से हैं परेशान तो कॉफी का करें इस्तेमाल, मिलेंगे ये फायदे

Health News : आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरों  को कम करने में कॉफी बहुत मददगार है क्योंकि यह रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ती है.
 
फाइल फोटो

Health News : चेहरे पर कॉफी लगाने से स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं. कॉफी नैचुरल स्क्रब की तरह काम करता है. यह डेड सेल को बाहर निकालकर स्किन को साफ और मुलायम बनाता है. इसमें मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे के रक्त संचार को तेज करते हैं, जिससे त्वचा पर तुरंत चमक आती है.

 

 

डार्क सर्कल्स और सूजन कम करना: आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरे को कम करने में कॉफी बहुत मददगार है.

 

टैनिंग और दाग-धब्बे हटाना : धूप से जली हुई स्किन सन टैन, झाइयों और पुराने काले दाग-धब्बों को हल्का करने में कॉफी काफी असरदार होती है.

 

एंटी-एजिंग गुण : कॉफी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो समय से पहले चेहरे पर आने वाली झुर्रियों और उम्र के प्रभावों को रोकते हैं.


फेस पैक बनाने की विधि

एक साफ कटोरी ले 

उसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर डालें

अब इसमें एक चम्मच दही और आधा चम्मच शहद मिलाएं

सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक चिकना (स्मूद) पेस्ट तैयार कर लें

चेहरे पर लगाने का सही तरीका

सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.

 

तैयार किए गए कॉफी के इस पेस्ट को उंगलियों या ब्रश की मदद से अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं.

 

इस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें.

 

समय पूरा होने के बाद, चेहरे पर हल्का पानी लगाएं और सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करते हुए पैक को हटाएं.

 

अंत में चेहरे को सादे या गुनगुने पानी से धो लें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही