Health News : बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं बढ़ती नमी और उमस स्किन के लिए परेशानी का कारण बन जाता है. इस मौसम में स्किन पर चिपचिपाहट, अतिरिक्त तेल, मुंहासे और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में स्किन को साफ और स्वस्थ रखने के लिए सही देखभाल जरूरी है. कुछ आसान उपायों को अपनाकर बारिश के मौसम में भी स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है.
दिन में दो बार साफ करें चेहरा
बारिश के मौसम में चेहरे पर पसीना और गंदगी जमा हो सकती है. ऐसे में दिन में दो बार हल्के और पीएच-बैलेंस्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें.

फाइल फोटो
हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं
ऑयली स्किन होने पर भी मॉइस्चराइजर को स्किप न करें. इस मौसम में हैवी क्रीम की जगह हल्के वॉटर-बेस्ड या जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे स्किन को नमी मिलेगी और भारीपन भी महसूस नहीं होगा.

वॉटर-बेस्ड या जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर
बारिश में भी सनस्क्रीन जरूरी
बादल छाए रहने या बारिश होने का मतलब यह नहीं है कि त्वचा को यूवी किरणों से नुकसान नहीं होगा. इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी है.

सनस्क्रीन लगाए
स्क्रब का इस्तेमाल सीमित रखें
त्वचा की डेड स्किन और गंदगी को हटाने के लिए चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करे.

स्क्रब लगाए
पर्याप्त पानी पिएं
त्वचा की देखभाल सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी जरूरी है. पूरे दिन पर्याप्त पानी पिएं. नींबू पानी जैसे पेय भी ले सकते हैं, बशर्ते उनमें चीनी की मात्रा अधिक न हो.

पर्याप्त पानी पीएं