Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Health update : वेंटीलेटर पर सलीम खान, ब्रेन हेमरेज के लिए सफल  रहा प्रोसीजर

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और फेमस फिल्म राइटर सलीम खान की सेहत को लेकर नई जानकारी सामने आई है
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और फेमस फिल्म राइटर सलीम खान की सेहत को लेकर नई जानकारी सामने आई है.17 फरवरी की सुबह सलीम खान को लीलावती अस्पताल, मुंबई में भर्ती कराया गया. इसके बाद पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा. 

 

सबसे पहले सलमान खान दिखाई दिए, उसके बाद बहन अलवीरा और बहनोई अतुल अग्निहोत्री, भाई अरबाज़ खान अपनी पत्नी शूरा के साथ, बच्चे अरहान और निरवान, आयुष शर्मा, बहन अर्पिता खान, मां सलमा खान और बॉलीवुड आइकॉन हेलन भी अस्पताल पहुंचीं. बॉलीवुड इंडस्ट्री से संजय दत्त भी सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे.

 

सलीम खान को अब 24 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है. मंगलवार शाम अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वह स्टेबल हैं और चार डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

 

 

ब्रेन हैमरेज की जानकारी

डॉक्टर जलील परिकर ने बताया कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ है. इसके लिए DSA (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) नामक बेसिक प्रोसीजर किया गया.प्रोसीजर सफल रहा.

 

किसी भी प्रकार की सर्जरी नहीं की गई.

फिलहाल वे वेंटीलेटर पर हैं, लेकिन आज या कल तक उन्हें वेंटीलेटर से हटा लिया जाएगा.डॉक्टरों के अनुसार वह अब पहले से बेहतर हैं और रिकवर कर रहे हैं.सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे अस्पताल लाया गया था.

 

पहले दी गई जानकारी

मंगलवार शाम डॉक्टरों ने बताया था कि  सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा ने इमरजेंसी में लाया.उन्हें तुरंत ICU में भर्ती किया गया. डॉक्टरों की टीम में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन शामिल हैं.परिवार और मरीज की गोपनीयता का सम्मान करते हुए और अधिक जानकारी तत्काल साझा नहीं की गई.डॉक्टरों ने कहा कि वे स्टेबल हैं और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही