Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूसिल में टेंडर प्रक्रिया में लेट-लतीफी से जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे लगा कचरे का अंबार

यूसिल में टेंडर प्रक्रिया में लेट-लतीफी से जादूगोड़ा मुख्य सड़क के किनारे कचरे का अंबार लग गया है. सबसे बुरी स्थिति जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे डब्लूटीपी के सामने की है जहां, डस्टबिन में कूड़ा- करकट भरकर बाहर रोड पर फैलने लगा है.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda : यूसिल में टेंडर प्रक्रिया में लेट-लतीफी से जादूगोड़ा मुख्य सड़क के किनारे कचरे का अंबार लग गया है. सबसे बुरी स्थिति जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे डब्लूटीपी के सामने की है जहां, डस्टबिन में कूड़ा- करकट भरकर बाहर रोड पर फैलने लगा है. 

 

यहां पर मोड़ चौक के होटल, साग-सब्जी विक्रेता, मुर्गा विक्रेता अपना कचड़ा इसी डस्टबिन में फेंकते है. यूसिल द्वारा रोजाना सफाई नहीं किए जाने व टेंडर प्रक्रिया में देरी से गैर कंपनी क्षेत्रों में गंदगी के बदबू से लोग परेशान है. क्षेत्र से गुजरने वाले लोग मास्क लगाकर चलने को विवश है. 

 

इधर, जानकारों की मानें तो यूसिल में निर्देशक स्तर के अधिकारी कंपनी के आसपास की स्वच्छता को सीएसआर फंड से कराना चाहती है. जिसको लेकर बोर्ड से मंजूरी के बाद कंपनी अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने में लगी है. जिसकी वजह से देरी हो रही है.

 

माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के बाद जॉब आर्डर संवेदक को सौंप दी जाएगी ताकि गंदगी से बीमारी फैलने के खतरे को टाला जा सकें. देखना यह है कि सुस्त पड़ी यूसिल स्वच्छता के प्रति कब तक जागरूकता हो पाती है व साफ-सफाई की टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाकर लोगों को कब तक राहत दिलाती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही