Search

 
 
 

रामगढ़ः किसान के बेटे शुभम ने SSC-SGL परीक्षा में पाई सफलता, बने असिस्टेंट IT ऑफिसर

चितरपुर प्रखंड के छोटकीपोना निवासी शुभम कुमार ने एसएससी-सीजीएल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. उनका चयन असिस्टेंट इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर हुआ है. बुधवार को को घोषित परिणाम में शुभम कुमार ने 8991वीं रैंक हासिल की है.
 
शुभम कुमार (फाइल फोटो).

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड के छोटकीपोना निवासी शुभम कुमार ने एसएससी-सीजीएल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. उनका चयन असिस्टेंट इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर हुआ है. बुधवार को को घोषित परिणाम में शुभम कुमार ने 8991वीं रैंक हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.


साधारण किसान परिवार से आने वाले शुभम के पिता मनोज कुमार महतो खेती करते हैं, जबकि माता बारनी देवी गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद शुभम ने कड़ी मेहनत व अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. उनकी सफलता को लेकर ग्रामीणों और शुभचिंतकों में उत्साह है और इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है.

 


शुभम की शुरुआती पढ़ाई डीएवी रजरप्पा से हुई, जहां से उन्होंने मैट्रिक पास किया. इसके बाद उन्होंने डीएवी बरियातू (रांची) से 12वीं की शिक्षा पूरी की. आगे चलकर टेक्नो इंडिया, सिलीगुड़ी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. गौरतलब है कि वर्ष 2023 में भी शुभम का चयन एसएससी सीजीएल के माध्यम से पोस्टल ऑफिसर पद पर हुआ था. अब उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए असिस्टेंट इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगें. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही