Ramgarh :जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है.
इसी क्रम में खान निरीक्षक, जिला खनन कार्यालय, रामगढ़ द्वारा रामगढ़ जिलान्तर्गत बरलंगा थाना के हारूवेडा रेलवे फाटक के पास से पकड़े गये एक हरा रंग का ट्रैक्टर, JOHN DEERE 5039 D, इंजन नं0- PY3029D780118, चेचिस नं0-1VY5039DKRC016953, की जांच की गयी.
जांच के क्रम में उपरोक्त बालू लदे ट्रैक्टर वाहन के डाला पर लगभग 100 घनफीट बालू लदा पाया गया और ट्रैक्टर के अन्दर बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया. जिससे स्पष्ट हुआ कि उक्त ट्रैक्टर के मालिक और अज्ञात चालक द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. जिससे सरकार के राजस्व की क्षति हुई है. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक और अज्ञात चालक के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति को लेकर बरलंगा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment