Search

 
 
 

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 6 घंटे रहेगा पावरकट, जानें वजह

रांची के विभिन्न इलाकों में बिजली के नंगे तार को कवर केबल में  बदलने के कारण 9 अप्रैल गुरुवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली सप्लाई बंद होने के कारण प्रभावित इलाके के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. प्रभावित इलाके में तार बदलने के कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी.
 

Ranchi: रांची के विभिन्न इलाकों में बिजली के नंगे तार को कवर केबल में  बदलने के कारण 9 अप्रैल गुरुवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली सप्लाई बंद होने के कारण प्रभावित इलाके के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. प्रभावित इलाके में तार बदलने के कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी.

 

प्रभावित इलाके

पीस रोड, सिपारा गर्ल्स हॉस्टल के सामने के आसपास के इलाके में  सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. साथ ही विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लालपुर के पावर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते दोपहर के 1 बजे से 2.30 बजे के बीच पावर सप्लाई बंद रहेगी. 

 


विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तुपुदाना के तहत पटेल नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुबह 9.30से शाम के 3.30 तक बाधित रहेगी. 


इसके अलावा पावर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते दोपहर के 1 बजे से 2.30 बजे के बीच बिजली सप्लाई बंद रहेगी. जिसके चलते कांटा टोली, खादगढ़ा, भुईयां टोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, नेताजी नगर, रमजान कॉलोनी, रजा कॉलोनी गढाटोली तथा आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही