Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में देवघर साइबर थाना की टीम ने पालाजोरी थाना क्षेत्र से 11 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 16 मोबाइल फोन ल 16 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार साइबर आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Deoghar : देवघर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में देवघर साइबर थाना की टीम ने पालाजोरी थाना क्षेत्र से 11 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 16 मोबाइल फोन ल 16 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

 

गिरफ्तार किए गए आरोपी तकनीकी रूप से काफी चालाक थे. ये गूगल पर Flipkart, Amazon, Airtel जैसी कंपनियों के नाम से अपने फर्जी मोबाइल नंबर 'कस्टमर केयर' के तौर पर अपलोड करते थे. जब कोई मदद के लिए इन नंबरों पर कॉल करता, तो वह ठगी का शिकार हो जाता था.

 

 

आरोपी PhonePe  व Paytm बैंक का अधिकारी बनकर ग्राहकों को कैशबैक का लालच देते थे और उनसे 'Gift Card' क्रिएट करवाकर उसे खुद रिडीम कर लेते थे. साथ ही Airtel Payment Bank व PM-Kisan योजना का लाभ दिलाने वएयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट को दोबारा शुरू करने के नाम पर लिंक भेजकर लोगों के खातों से रुपये उड़ा लेते थे.

 

गिरफ्तार आरोपियों में अधिकतर युवा हैं, जिनकी उम्र 19 से 32 वर्ष के बीच है. आरोपियों में गुलाम रब्बानी, बजरंगी मंडल, मनीष कुमार मंडल, ब्रह्मदेव दास, अरबाज अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, मनवर अंसारी, असलम अंसारी, बिनोद मिर्धा, उपेन्द्र मेहरा और विक्रम रजक शामिल हैं. ब्रह्मदेव दास, उपेन्द्र मेहरा व मनवर अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है. ये पहले भी जेल जा चुके हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही