Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः सारठ में डीएवी पब्लिक स्कूल का शुभारंभ

डीएवी ग्रुप के क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ पी हाजरा ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र में कई वर्षों से डीएवी पब्लिक स्कूल की मांग की जा रही थी. आज यह पूरी हो रही है. यह सभी के लिए हर्ष और गर्व का दिन है. यह नया विद्यालय एक मंदिर के समान है, जहां ज्ञान का प्रकाश फैलेगा.
Advertisement
Advertisement
हवन अनुष्ठान में भाग लेते अतिथि.

Deoghar : देवघर जिले के सारठ में डीएवी पब्लिक स्कूल का शुभारंभ हवन अनुष्ठान से हुआ. हवन जामताड़ा के संस्कृत शिक्षक मनोज कुमार पांडेय व सुमन कुमार झा ने संपन्न कराया. मुख्य अतिथि के रूप में दिगम्बर मंडल व गुड़िया साव ने इसमें भाग लिया. ज्ञात हो कि स्कूल के लिए भवन इन्होंने ही दिया है. इस भवन में पहले सुशीला हॉस्पिटल चलता था.

डीएवी ग्रुप के क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ पी हाजरा ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र में कई वर्षों से डीएवी पब्लिक स्कूल की मांग की जा रही थी. आज यह पूरी हो रही है. यह सभी के लिए हर्ष और गर्व का दिन है. यह नया विद्यालय एक मंदिर के समान है, जहां ज्ञान का प्रकाश फैलेगा.

डीएवी स्कूल चितरा के प्राचार्य सह सारठ डीएवी के मैनेजर डॉ राघवेन्द्र तिवारी ने कहा कि यहां शिक्षक व विद्यार्थी मिलकर एक आदर्श शैक्षिक वातावरण का निर्माण करेंगे. डीएवी स्कूल सारठ के प्राचार्य वशिष्ठ नारायण चौधरी ने भी विचार व्यक्त किये.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही