Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेतन मद में अवैध निकासी के बाद वित्त विभाग ने जारी किया निर्देश

वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने सभी अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव /सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी उपायुक्त, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक, सभी कोषागार / उप कोषागार पदाधिकारी को विपत्रों के निकासी के पूर्व आवश्यक सावधानी सुनिश्चित करने के संबंध में पत्र जारी किया है.
Advertisement
Advertisement

Bokaro : वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने सभी अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव /सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी उपायुक्त, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक, सभी कोषागार / उप कोषागार पदाधिकारी को विपत्रों के निकासी के पूर्व आवश्यक सावधानी सुनिश्चित करने के संबंध में पत्र जारी किया है.

 

जिसमें कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक, बोकारो कार्यालय से मई, 2024 से दिसंबर, 2025 तक की अवधि में कुल 3,15,33,993/- (तीन करोड़ पंद्रह लाख तैतीस हजार नौ सौ तिरान्वे) रूपये की अवैध निकासी वेतन मद से की गई.

 

साथ ही वित्त विभाग, झारखंड, रांची के द्वारा भी डाटाबेस की समीक्षा के उपरांत पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग कार्यालय से भी विगत् 8 वर्षों के दौरान 15,41,41,485/- रूपये के अवैध निकासी की जानकारी प्राप्त होने के सूचना के बाद अनेक बिंदुओं पर निर्देश जारी कर उसके अनुपालन के लिए निर्देशित किया है.

 

इससे जुड़ी खबरें

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही