Search

 
 
 

सिमडेगा में 108 एंबुलेंस सेवा चरमराई, 13 में से 6 गाड़ियां बंद

सिमडेगा में 108 एंबुलेंस सेवा चरमरा गई है. 13 में से 6 गाड़ियां बंद हैं. झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ, की सिमडेगा इकाई की बैठक बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में हुई. इसमें 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई.
 
अपनी मांगों के प्रति एकजुटता दिखाते संघ के पदाधिकारी व एंबुलेंस कर्मीं.

कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी


Simdega : सिमडेगा में 108 एंबुलेंस सेवा चरमरा गई है. 13 में से 6 गाड़ियां बंद हैं. झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ, की सिमडेगा इकाई की बैठक बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में हुई. इसमें 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई. 

 

बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे. सभी ने जिले में एंबुलेंस सेवा की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई. 

 

 

बैठक में जानकारी दी गई कि सिमडेगा जिले में कुल 13 एम्बुलेंस हैं, जिनमें 6 लंबे समय से खराब पड़ी हैं. कुछ एम्बुलेंस एक से दो साल से बंद हैं, जबकि बाकी भी कई महीनों से खराब हैं. कर्मचारियों ने कहा कि बाकी 7 एम्बुलेंस भी ठीक हालत में नहीं हैं और भगवान भरोसे चल रही हैं. कई बार मरीजों को ले जाते समय एम्बुलेंस बीच रास्ते में खराब हो जाती है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है.

 

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सेवा चला रही कंपनी सम्मान फाउंडेशन समय पर मेंटेनेंस भी नहीं कराती है. बैठक में कर्मचारियों समय पर वेतन नहीं मिलना, वेतन में कटौती, पीएफ व ईएसआईसी का लाभ नहीं देने जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई. संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर एम्बुलेंस की मरम्मत और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही