Search

 
 
 

सिमडेगाः बारिश ओलावृष्टि से 9 एकड़ में लगी फसल बर्बाद, किसानों को लाखों का नुकसान

दोनों किसानों ने बताया कि खीरा की खेती में करीब 3.50 लाख रुपये लागत आई है. उन्हें करीब ढाई लाख रुपये मुनाफा का अनुमान था. लेकिन बारिश व ओलावृष्टि ने सब कुछ बर्बाद कर दिया.
 
नुकसान का आकलन करने पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारी.

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा गांव में भारी बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. किसान अफरोज खान ल अफरोज आलम की 9 एकड़ में लगी खीरा की फसल नष्ट हो गई है. दोनों किसानों ने बताया कि खीरा की खेती में करीब 3.50 लाख रुपये लागत आई है. उन्हें करीब ढाई लाख रुपये मुनाफा का अनुमान था. लेकिन बारिश व ओलावृष्टि ने सब कुछ बर्बाद कर दिया.

 

https://lagatar.in/hazaribagh-additional-chief-secretary-conducts-surprise-inspection-interacts-with-patients-and-issues-directives-to-address-deficiencies 

 

बताया जाता है कि दोनों किसान आधुनिक तकनीक व ड्रिप इरिगेशन प्रणाली से खीरा की खेती कर रहे थे. 35 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद फसल तैयार होने को थी और बाजार में इसकी अच्छी मांग भी हो रही थी. लेकिन, बीते दिनों हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि ने पूरी फसल को बर्बाद कर दिया. कृषि विभाग के अधिकारी बीटीएम पुष्पांजलि कुजूर व एटीएम कुलन समद ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया. अधिकारियों ने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही