Search

 
 
 

धनबादः बुक फेयर पर मौसम का कहर, आंधी-बारिश से पंडाल ध्वस्त, लाखों की किताबें बर्बाद

तेज हवा के झोंकों ने पूरे पंडाल को हिला दिया. कुछ ही मिनटों में पंडाल के कई हिस्से गिर गए, लोहे के ढांचे हिलने लगे और लाइटें टूटकर नीचे गिर पड़ीं. इसके बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने स्टॉल में रखी हजारों किताबों को भिगो दिया.
 
आंधी-पानी से अस्त-व्यस्त बुक फेयर

Dhanbad : धनबाद में बुधवार को अचानक बदले मौसम ने गोल्फ ग्राउंड में लगे बुक फेयर को भारी नुकसान पहुंचाया. आंधी-बारिश से पंडाल ध्वस्त हो गया और मेले में विभिन्न स्टॉलों पर रखी लाखों रुपए की किताबें बर्बाद हो गईं. बुक फेयर का आयोजन बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने किया है.


तेज हवा के झोंकों ने पूरे पंडाल को हिला दिया. कुछ ही मिनटों में पंडाल के कई हिस्से गिर गए, लोहे के ढांचे हिलने लगे और लाइटें टूटकर नीचे गिर पड़ीं. इसके बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने स्टॉल में रखी हजारों किताबों को भिगो दिया. आयोजकों के अनुसार, बुक फेयर की तैयारी पिछले तीन महीनों से की जा रही थी. केवल पंडाल और व्यवस्था पर ही करीब 5 लाख रुपये खर्च हुए हैं. देश के विभिन्न हिस्सों से आए पुस्तक विक्रेता यहां अपने स्टॉल लगाए हैं. एक घंटे की बारिश ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया. 

 


पुस्त विक्रेता उपेंद्र ने बताया कि उन्हें 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं, कोलकाता से आए विक्रेता गोपीनाथ ने कहा कि उनकी अधिकांश किताबें पानी में भीगकर पूरी तरह नष्ट हो गईं. फिलहाल, पूरा मेला बिखरा हुआ है.कहीं गिरे हुए पंडाल, कहीं पानी में भीगी किताबें और कहीं मायूस बैठे विक्रेता. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही