Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा के आरोप झूठ व भ्रम फैलाने वाले, पंचायत फंड राज्य का अधिकार है: सतीश पौल मुंजनी

Ranchi: पंचायत फंड को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि भाजपा के बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह आधारहीन हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: पंचायत फंड को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि भाजपा के बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति से प्रेरित हैं.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह आधारहीन हैं. भाजपा का उद्देश्य पंचायतों का विकास नहीं बल्कि लोगों में भ्रम फैलाना है.

 

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि केंद्र से मिलने वाला फंड झारखंड का अधिकार है, यह किसी का एहसान नहीं है. यह राशि हर राज्य को वैधानिक रूप से मिलती है और इसे प्रधानमंत्री की उपलब्धि बताना गलत है.

 

उन्होंने भाजपा पर कट कमीशन की राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा कि देश के कई राज्यों में योजनाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा सरकारों पर लगे हैं. ऐसे में झारखंड पर सवाल उठाना खुद की कमियों को छिपाने की कोशिश है.

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा पंचायत प्रतिनिधियों को भड़काने की कोशिश कर रही है और विकास की जगह अराजकता फैलाना चाहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा बार-बार भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं देती.

 

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट रुख है कि पंचायत विकास के लिए आने वाले हर रुपये का पारदर्शी उपयोग किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी राजनीति कर ले, झारखंड का विकास रुकने वाला नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही