Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बुधवार को हुगली जिले के आरामबाग में एक चुनावी रैली संबोधित किया. उन्होंने SIR प्रक्रिया के तहत 90 लाख से अधिक नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने को लेकर भाजपा और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा.
VIDEO | West Bengal Assembly elections: “We will move court again to resist voter deletions,” says CM Mamata Banerjee at a poll rally in Arambagh.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2026
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC)#WestBengalPollsWithPTI
(Source: Third Party) pic.twitter.com/jyArm89vpS
ममता ने कहा कि उनकी पार्टी(टीएमसी) इस मामले में फिर से अदालत का दरवाजा खटखटायेगी. पश्चिम बंगाल की सीएम ने भाजपा पर हल्ला बोलते हुए कहा, मतदाता सूची से लोगों के नाम काट कर आप टीएमसी को नहीं हरा पायेंगे. नाम हटाये जाने के विरोध में हम फिर कोर्ट का रुख करेंगे.
दरअसल टीएमसी इस बात से चिंतित है कि निर्वाचन आयोग के पूर्व के आंकड़ों में अक्टूबर 2025 में कुल 7.66 करोड़ मतदाता थे. इनमें से अब 90.83 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कट गये हैं. यानी मतदाताओं का नाम हटने का अनुपात 11.85 प्रतिशत से अधिक है.टीएमसी का मानना है कि इनमें से अधिकतर वोटर उनके थे.
चुनावी रैली में टीएमसी सुप्रीमो ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में हेरफेर करने और मतदाताओं को धन देने का प्रलोभन देने आरोप लगाया. साथ ही ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग फोन पर लोगों को धमकी दे रहा है. दावा किया किआयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है.
इस क्रम में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के नाम विशेष संदेश जारी किया.कहा कि आप एक संवैधानिक निकाय चुनाव आयोग के प्रमुख पर बैठते हैं, जिसका भुगतान करदाताओं के पैसे से किया जाता है. भारत की दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को सड़क पर चलने वाले किसी गुंडे की भाषा में खुली धमकी जारी करना आपका काम नहीं है,
Here’s some straight talking for Mr.Gyanesh Kumar and @ECISVEEP - do join our victory parade on May 4th for the second instalment. pic.twitter.com/KYEAKicfdt
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) April 8, 2026
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को बनाने वाले करोड़ों वैध मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना आपका काम नहीं है. आपने अपने आकाओं, भाजपा के आदेश पर ऐसा किया है. महुआ मोइत्रा ने कहा कि हम भी इस बार ऐसा चुनाव चाहते हैं, जहां भारत में हर वैध मतदाता को अपनी इच्छानुसार अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति हो,
हम चाहते हैं कि आप और आपके सीईओ पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रत्याशियों और भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ न घूमें.हम एक स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की कामना करते हैं. महुआ मोइत्रा ने अपने संदेश में आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आप हमें यह(निष्पक्ष मतदान) नहीं देते हैं, तो हम एक ऐसा रास्ता खोज लेंगे, जहां बंगाल में हमारे मतदाता अभी भी साहस दिखाएंगे और वे हमें वापस चुनेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment