Search

 
 
 

धनबादः मैथन में मधुमक्खियों का हमला, स्कूली बच्चों समेत कई लोग घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों का झुंड अचानक उग्र हो गया और सड़क से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Dhanbad : धनबाद जिले के मैथन में बुधवार को मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया. यह घटना बीएसके कॉलेज से मैथन जाने वाले मुख्य मार्ग पर डीवीसी मेंटेनेंस के पास स्थित फल दुकान के पास की है. वहां उस समय बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, राहगीर व स्थानीय लोग मौजूद थे.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों का झुंड अचानक उग्र हो गया और सड़क से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कई लोगों ने सड़क किनारे दुकानों, घरों ल वाहनों के पीछे छिपकर बचाने की कोशिश की. इस दौरान स्कूली बच्चों सहित कई लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए. वहां मुख्य सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ.

 


समाजसेवी रंजीत महतो ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को वैकल्पिक रास्तों से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया. सभी घायलों को तत्काल मैथन स्थित बीपी नियोगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. अस्पताल के कंपाउंडर एम कुमार ने बताया कि मधुमक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही