Search

 
 
 

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में झारखंड HC में 11.30 बजे सुनवाई

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई संदिग्ध मौत मामले में उनके भाई देवजीत चक्रवर्ती ने हाईकोर्ट में एक क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है. उनकी ओर से इस पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.
 
अनुष्का चक्रवर्ती (फाइल फोटो)

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई संदिग्ध मौत मामले की सुनवाई आज 11:30 बजे होगी. इससे पहले प्रार्थी की ओर से आज इस केस को मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया.

 

इसके बाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने आज ही सुनवाई के लिए इस केस को निर्धारित किया. बता दें कि मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती की ओर से इस मामले में हाईकोर्ट में एक क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है. उनकी ओर से इस पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

 

इसे भी पढ़ें

 

पंखे से लटकता मिला था अनुष्का का शव

गौरतलब है कि अनुष्का चक्रवर्ती का शव उनके फ्लैट से पंखे से लटकता बरामद किया गया था. घटना हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी के गुप्ता कॉम्प्लेक्स में हुई थी. पुलिस ने अनुष्का के शव का उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. .  

 

पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया

बताते चलें कि अनुष्का चक्रवर्ती के पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने बी अपने दामाद रुद्र राणा और उसके माता-पिता पर कथित तौर पर दहेज के लिए बेटी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका देने का गंभीर आरोप लगाया है. इस बाबत उन्होंने बड़ा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. 

 

पिता ने अपने आवेदन में क्या कुछ कहा है...

सुनील चक्रवर्ती ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही अनुष्का ने फोन कर बताया था कि उनके पति और सास-ससुर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके बाद रात में परिवार की ओर से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अनुष्का ने फोन नहीं उठाया.

 

इसके बाद अनुष्का की मां जिमी चक्रवर्ती ने रात करीब 2:40 बजे बेटी को फोन किया था, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई. सुबह अनुष्का की मौत की खबर मिलने पर वे आनन-फानन में हजारीबाग पहुंचे.

 

मृतका के पिता ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में पति रुद्र राणा, सास रीना राणा और ससुर दिनेश राणा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि बेटी की मौत सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना की आशंका है. तरूण चक्रवर्ती रामगढ़ के रहने वाले हैं. अनुष्का ने तीन साल पहले कुशाग्र रुद्र से प्रेम विवाह किया था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही