- न्याय की मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक जाम
Hazaribagh News : हजारीबाग बड़ा बाजार क्षेत्र की रहने वाली एडवोकेट अनुष्का चक्रवर्ती की मौत के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे नाराज परिजनों और सहयोगियों ने शनिवार को न्याय की मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक को जाम कर दिया. परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अनुष्का के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है.
इसे भी पढ़ें
पिता ने कहा कि अनुष्का की हत्या हुई है. घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक उसके पति की गिरफ्तारी नहीं हुई है. परिजनों ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.
वहीं, एडवोकेट रुद्र सिन्हा ने कहा कि आरोपियों गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार को शव के साथ रांची में मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा. घटना को लेकर परिजनों और अधिवक्ताओं में आक्रोश का माहौल है. वे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

