Ranchi/Delhi: भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग केस में निलंबित और जेल में बंद आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को राहत नहीं मिल पायी. दरअसल निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था. लेकिन सुनवाई टल गई है. फिलहाल अभी सुप्रीम कोर्ट से अभिषेक झा को राहत नहीं मिली. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 5 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. बता दें कि हाईकोर्ट ने भी अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. इसे भी पढ़ें -विदेशी">https://lagatar.in/dinesh-gop-has-also-been-cheated-of-crores-in-name-meeting-with-foreign-weapons-leader-and-lawyer/">विदेशी
हथियार, नेता से मुलाकात व वकील के नाम पर दिनेश गोप से भी हुई है करोड़ों की ठगी [wpse_comments_template]
निलंबित IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक की अग्रिम बेल पर 5 जुलाई को सुनवाई
Leave a Comment