Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

TPC कमांडर भीखन गंझू की बेल पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत में हार्डकोर नक्सली भीखन गंझू की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. जिसमें अदालत ने पुलिस से केस डायरी मांगी है. यह मामला हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़ा हुआ है. चतरा जिले के पिपरवार थाने में भीखन गंझू के खिलाफ कांड संख्या 58 /2018 दर्ज किया गया है. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता विनीत कुमार वशिष्ठ ने पक्ष रखा.

 10 लाख का इनामी है नक्सली भीखन

रांची पुलिस ने वर्ष 2022 में पंडरा इलाके से 10 लाख के इनामी नक्सली भीखन गंझू को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है. भीखन उग्रवादी समूह टीपीसी का कमांडर है. पिपरवार के अशोका, टंडवा के मगध- आम्रपाली परियोजना में टेरर फंडिंग के केस में भी भीखन गंझू आरोपी है. इसके साथ ही नगालैंड से हथियार की तस्करी में भी एनआईए ने भीखन पर चार्जशीट दायर की है.
इसे भी पढ़ें – सरहुल">https://lagatar.in/changes-in-the-traffic-route-of-ranchi-regarding-sarhul-avoid-going-on-these-routes-on-march-24/">सरहुल

को लेकर रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव, 24 मार्च को इन रास्तों पर जाने से बचें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही