Search

 
 
 

HC में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी PIL पर हुई सुनवाई

झारखंड के अलग-अलग जिलों में महिलाओं और स्कूली बच्चों समेत नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते अपराध पर रोक के लिए दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi : झारखंड के अलग-अलग जिलों में महिलाओं और स्कूली बच्चों समेत नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते अपराध पर रोक के लिए दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है, जिसके बाद अब प्रार्थी की ओर से सरकार के जवाब का प्रतिउत्तर दाखिल करने के लिए समय लिया गया.

 

अब अदालत इस जनहित याचिका पर 30 जून को सुनवाई करेगा.हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता भारती कौशल ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर की है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही