Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची हिंसा की NIA जांच की मांग से जुड़ी PIL पर शुक्रवार को सुनवाई, हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई का आग्रह किया स्वीकार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची में 10 जून को जुमे की नमाज़ के बाद हुई हिंसा और उपद्रव की घटना पर झारखंड हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा. झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की बेंच में सुनवाई होगी. हिंसा के बाद झारखंड हाईकोर्ट में PIL दाखिल करने वाले पंकज यादव के अधिवक्ता राजीव कुमार ने इस मामले की जल्द सुनवाई के लिए अदालत से आग्रह किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए शुक्रवार को जनहित याचिका पर सुनवाई की तिथि मुकर्रर की है. . पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ecrku-youth-left-for-mumbai-to-participate-in-airfs-youth-safety-seminar/">धनबाद

: एआईआरएफ के यूथ सेफ्टी सेमिनार में भाग लेने मुंबई रवाना हुए ईसीआरकेयू के युवा
इसे भी पढ़ें - अग्निपथ">https://lagatar.in/why-people-are-calling-agneepath-scheme-as-back-door-entry-scheme/">अग्निपथ

योजना को लोग क्यों कह रहे हैं “बैक डोर एंट्री” स्कीम

भीड़ ने कई मंदिरों को निशाना भी बनाया

इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता और RTI एक्टिविस्ट पंकज यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. अपनी याचिका के माध्यम से कहा है कि उपद्रवियों ने जमकर हिंसा की, नारेबाजी और पथराव करते हुए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश की. भीड़ के द्वारा की गई हिंसा के दौरान शहर के कई मंदिरों को निशाना भी बनाया गया. भीड़ की शक्ल में हिंसा कर रहे उपद्रवियों को रोकने की पुलिस ने कोशिश की तो भीड़ के द्वारा पुलिस पर भी गोली चलायी गयी. जिसके बाद पुलिस ने भी गोली चलायी. प्रार्थी के मुताबिक़ सुनियोजित तरीके से हिंसा फैलाई गयी थी इसलिए इस पूरे मामले की जांच एनआईए से होनी चाहिए इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-told-ed-during-interrogation-transactions-related-to-young-indians-acquisition-of-ajls-assets-were-handled-by-motilal-vora/">राहुल

गांधी ने ED को पूछताछ में बताया, AJL की संपत्ति के यंग इंडियन के अधिग्रहण से संबंधित लेनदेन मोतीलाल वोरा  देखते थे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही