Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में बोकारो की एक 14 वर्षीय लापता बच्ची से संबंधित मामले की आंशिक सुनवाई हुई. मामले में हाईकोर्ट की खंडपीठ ने महाधिवक्ता रोहित राय को इस केस की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें...
साथ ही इस केस की गंभीरता को बताते हुए कहा कि बच्ची वर्ष 2020 से गायब है, अब तक बरामद नहीं हो सकी है. कोर्ट ने मामले के लिए सुनवाई 2 जुलाई निर्धारित की. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विसेंट रोहित मार्की और अधिवक्ता ऋतुल नंदा ने पक्ष रखा.
दरअसल, बच्ची 16 अक्टूबर 2020 से लापता है. पिंडराजोरा थाना, बोकारो में एफआईआर दर्ज हुई थी. जांच के दौरान पुलिस की सुपरविजन रिपोर्ट में इसे अपहरण का मामला माना गया. घटनास्थल के पास बच्ची की साइकिल, चप्पल और किताबें बरामद हुई थीं. मामले की जांच सीआईडी कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment