Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग लड़की पर पहले चाकू से वार, फिर पत्थर से कूचकर हत्या

NewDelhi :    दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के युवक ने बीच सड़क पर 16 साल की लड़की (साक्षी) पर चाकू से 30 से 40 बार वार किये. फिर पत्थर से कूचकर  उसकी हत्या कर दी. यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है. फिलहाल आरोपी साहिल फरार है. पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-primary-teachers-will-get-promotion-in-different-grades/">रांची

: 2889 प्राथमिक शिक्षकों को विभिन्न ग्रेड में मिलेगी प्रोन्नति)

किसी बात को लेकर दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे, लेकिन बीते रविवार को किसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ था. फुटेज के अनुसार, लड़की जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गली से जाती है. तभी साहिल लड़की को रास्ते में रोका. फिर दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई. जब लड़की जाने लगी तो साहिल ने उस पर चाकुओं से वार कर दिया. इस दौरान लोग वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने साहिल को रोकने की कोशिश नहीं की.  लड़की के पिता ने थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसे भी पढ़ें : कपिल">https://lagatar.in/sibal-targeted-the-prime-ministers-statement-said-new-india-will-not-be-saffron-divided-intolerant/">कपिल

सिब्बल ने प्रधानमंत्री के बयान पर साधा निशाना, कहा, नया भारत भगवा, खंडित, असहिष्णु नहीं होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही