Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हृदयव‍िदारक घटना : नाती का शव देखते ही नाना भी चल बसे

Chouparan : चौपारण में प्यार और स्नेह में जान गंवानेवाला मर्मस्पर्शी वाक्या देखने को मिला. नाती से बेहद प्यार करनेवाला नाना को जब नाती की मौत की खबर मिली, तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए और वह भी चल बसे. यह घटना चौपारण प्रखंड के केंदुआ की है. केंदुआ निवासी रामसेवक राणा के नौजवान पुत्र ओम कुमार राणा (23) की लंबी बीमारी से निधन हो गया. नाना भी उसके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. उन्होंने जैसे ही आंगन में नाती का शव देखा, वहीं बेहोश हो गए. उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वे ईटखोरी स्थित मंझौलिया के रहने वाले थे. घटना की सूचना गांव और आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. अटूट प्रेम और स्नेह का सागर रहे नाना-नाती के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. जानकारी मिलते ही मौके पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला, मुखिया संघ अध्यक्ष उपेन्द्र यादव उर्फ गुलाबी यादव, समाजसेवी राजेंद्र राणा, आदित्य चौरसिया, राजेश सिंह, डीलर रवि वर्णवाल सहित कई लोग घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया. फिर नाना-नाती का एक साथ शव उठा. सैकड़ों लोग दोनों के अंतिम यात्रा में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : MRP">https://lagatar.in/liquor-being-sold-at-a-price-higher-than-mrp-who-is-responsible/">MRP

से अधिक कीमत पर बिक रही शराब, जिम्मेदार कौन ?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही