Search

 
 
 

झारखंड में हीट वेव की दस्तक, और बढ़ेगी गर्मी

 
  • अगले 24 घंटों में आंधी चलने के आसार
  • अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत नहीं
Ranchi: राजधानी समेत पूरे राज्य का मौसम तेजी से गर्म हो रहा है.आसमान पूरी तरह साफ है और गर्म लहर (हीट वेव) ने दस्तक दे दी है. मंगलवार को पलामू समेत आसपास के जिलों में गर्म लहर चलने से लोग बेचैन रहे. रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों का तापमान 40 डिग्री के करीब आ पहुंचा है.

जमशेदपुर का पारा पहुंचा 43 के करीब

जमशेदपुर में भी गर्म लहर चलने लगी हैं. यहां का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री के करीब पहुंच गया है. राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान गर्म हवा की रफ्तार में वृद्धि की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने की संभावना जतायी गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है. मंगलवार को पूरे राज्य के अधिकांश हिस्सों का तापमान सामान्य से अधिक रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पलामू,गढ़वा,कोडरमा,चतरा,लातेहार आदि में तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है. जबकि राजधानी में 39.2 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान ब़ढ़ने से अब उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी है. पलामू-संथाल से लेकर कोल्हान तक गर्मी बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में दो अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. झारखंड और आसपास मौसम पूरी तरह साफ है. गर्म हवाएं आ रहीं हैं. मंगलवार को पलामू और आसपास के जिलों में गर्म लहर (हिट वेव) चली. अगले 24 घंटों के दौरान आंधी चलने की संभावना है. तीन अप्रैल के बाद हवा के रूख में मामूली बदलाव हो सकता है. इससे तीन और चार अप्रैल को आंशिक बादल छा सकते हैं. लेकिन इससे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

मंगलवार को राज्य के प्रमुख जिलों का तापमान

रांची                       39.2 जमशेदपुर               42.9 डालटनगंज              42.2 गढ़वा                      42.0 कोडरमा                  41.0 चतरा                       41.0 https://lagatar.in/madhupur-by-election-nomination-of-ganga-palivar-missing-bjps-increased-discomfort/43623/

https://lagatar.in/coroner-scare-in-chhattisgarh-government-considering-lockdown/43613/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही