Lagatar Desk : गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड 5 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है. हाल ही में शो में फरहाना भट्ट की एंट्री होती है.एंट्री के साथ ही तेजस्वी प्रकाश के साथ उनकी बहस हो जाती है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे दोनों के बीच रील्स और रियलिटी शो में जीत को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली.
वायरल क्लिप में फरहाना भट्ट अपनी रील्स के वायरल होने और सोशल मीडिया पर मिल रहे रिस्पॉन्स की बात करती नजर आती हैं. इसी दौरान तेजस्वी प्रकाश ने उनकी बात पर तंज कसते हुए अपनी और एल्विश यादव की रियलिटी शो की जीत का जिक्र कर दिया.तेजस्वी ने फरहाना से कहा कि जिस शो में वह ठीक से टिक भी नहीं पाई, उसी शो को वह और एल्विश यादव जीतकर आए हैं. तेजस्वी के इस बयान के बाद माहौल गरमा गया.
फाइल फोटो
सोशल मीडिया पर भिड़े दोनों के फैंस
तेजस्वी और फरहाना की बहस का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं. कुछ यूजर्स फरहाना के समर्थन में नजर आए, जबकि तेजस्वी के फैंस ने उनके बेबाक अंदाज की तारीफ की.

