Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स में 569 अंकों की बढ़त, केवल नेस्ले टॉप लूजर

LagatarDesk : मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार भारी उछाल के साथ खुला. सेंसेक्स 60300 और निफ्टी 17700 के पार कारोबार कर रहे हैं. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 532.55 अंक मजबूत होकर 60341.5 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 151.70 अंक चढ़कर 17746.05 के लेवल पर शुरू हुआ. हालांकि शेयर बाजार में थोड़ी और बढ़त देखने को मिली. सेंसेक्स 569 अंकों की बढ़त के साथ 60378 के लेवल पर कारोबार करने लगा.  वहीं निफ्टी 168.60 अंक चढ़कर 17762.60 के स्तर पर ट्रेड करने लगा. (पढ़ें, हैदराबाद">https://lagatar.in/amitabh-bachchan-injured-during-shooting-in-hyderabad-information-shared-on-blog/">हैदराबाद

में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल, ब्लॉग साझा कर दी जानकारी)

आईटी सेक्टर में सबसे अधिक लिवाली

बाजार में आयी इस तेजी में आईटी सेक्टर सबसे आगे हैं. निफ्टी में एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल हैं. आरआईएल में भी 1.1 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. जबकि अडानी एंटरप्राइसेज के शेयर 8 फीसदी से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं. इससे पहले शुक्रवार को भी बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली थी. सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर 59,808.97 पर और निफ्टी 272 अंकों की बढ़त के साथ 17,594.35 के लेवल पर बंद हुए थे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/raghuram-rajan-warns-of-impact-of-hindu-rate-of-growth-on-indias-economy/">भारत

की अर्थव्यवस्था पर हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ का असर, रघुराम राजन ने चेताया

एचसीएल टेक के शेयरों में 1.72 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 29 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि केवल एक शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एचसीएल टेक के शेयरों में सबसे अधिक 1.72 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि नेस्ले के शेयरों में 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट नजर आ रही है. आज के टॉप गेनर की लिस्ट में एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, एचडीएफसी और इंफोसिस के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में केवल नेस्ले के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/bihar-nitish-cabinet-meeting-today-approval-may-be-given-on-important-proposals-including-new-rules-for-teacher-planning/">नीतीश

कैबिनेट की बैठक आज, शिक्षक नियोजन की नयी नियमावली सहित अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में उछाल

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, रिलायंस, टाटा मोटर्स,इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और विप्रो के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. इसके अलावा लार्सन, एचयूएल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, टाइटन, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भी तेजी नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : नवादा">https://lagatar.in/nawada-ward-member-killed-over-land-dispute-nephew-executed-the-incident/">नवादा

: जमीन विवाद को लेकर वार्ड सदस्य की हत्या, भतीजा ने दिया घटना को अंजाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही