Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग की चेतावनी, 11 जिलों में बाढ़ का खतरा

Ranchi : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 11 जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है. इन जिलों में बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. इसके अलावा, ओडिशा के 4 जिलों में भी बाढ़ का खतरा है. साथ ही भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. 

 

Uploaded Image

 

 

क्यों बन रही ऐसी परिस्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 6 घंटों में जिन इलाकों में 65 मिमी बारिश हुई है और पिछले 24 घंटों में जिन क्षेत्रों में 145 मिमी बारिश हो चुकी है, उन इलाकों में चिंता ज्यादा है. पश्चिमी राजस्थान, असम और मेघालय के जलाशय 90 से 99 प्रतिशत तक सैचुरेशन प्वाइंट पर आ गए हैं.

 

Uploaded Image

 

क्या है पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में 200 मिमी तक बारिश हो सकती है. निचले इलाकों में स्थिति गंभीर होगी, इसलिए प्रशासन को समय रहते कदम उठाना चाहिए. आईएमडी ने कोलकाता, मुंबई, भुवनेश्वर, रांची और अहमदाबाद समेत कई मौसम केंद्रों को अलर्ट जारी किया है.

 

ये दी गई है सलाह


मौसम विभाग ने प्रशासन को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है. लोगों को भी सतर्क रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही