Search

 
 
 

धनबाद में 28 जुलाई को भारी बारिश के आसार, अब तक सिर्फ 52% बरसे मेघ

 
Dhanbad : दक्षिण-पश्चिमी मानसून धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-cpi-ml-celebrates-dp-bakshis-death-anniversary-as-sankalp-diwas/">(Dhanbad)

जिले को फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा. एक दिन पहले 25 जुलाई को रुक-रुककर हुई हल्की बारिश की वजह से जिले में वर्षापात का आंकड़ा 3% सुधर कर 46% की कमी पर पहुंचा था. वहीं, मंगलवार को 2% बढ़कर 48% पर पहुंच गया. यानी जिले में अब तक सिर्फ 52% बारिश हुई है. वहीं, राज्य में अब तक सामान्य से 50 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 28 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से यानी धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इसको लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के ऊपर से  मानसूनी टर्फ लाइन गुजर रही है इसके असर राज्य के अधिकतर हिस्सों में 27 जुलाई को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. हालांकि इससे पहले दो दिन 28 व 29 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई थी.

दगाबाज बने बदरा

इधर, धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह नौ बजे तक छाए बादलों से बारिश की उम्मीद जगी. लेकिन धीरे-धीरे बादल छंट गए. दोपहर में तीखी धूप खिली और पारा चढ़ा. इसके बाद शाम तक लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे. इस दौरान बादल आते-जाते रहे लेकिन उमस से राहत नहीं मिली.अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रकॉर्ड किया गया. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-training-in-making-bags-hand-purses-jewelery-and-showpieces-from-jute-in-iit/">धनबाद

: आईआईटी में जूट से बैग, हैंड पर्स, ज्वेलरी और शो पीस बनाने की ट्रेनिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही