Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: रांची में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मेन रोड में गड्ढे में धंसी कार

रविवार को राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया. एक तरफ तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन लोगों को डरा रहा था, तो दूसरी तरफ हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. वहीं भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रविवार को राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया. एक तरफ तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन लोगों को डरा रहा था, तो दूसरी तरफ हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. वहीं भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है.

 

 

मौसम में यह बदलाव अचानक देखने को मिला जब आसमान में काले बादल छा गए और कुछ देर बाद झमाझम बारिश होने लगी. इस दौरान तेज बिजली भी कड़क रही थी. मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जार कर दिया था.

 

 

रांची में रविवार शाम करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई. भारी बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसी बीच शहर के मेन रोड स्थित राज अस्पताल के पास से भवन निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में वहां पर खड़ी गाड़ी अचानक से अंदर धंस गई.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही