Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, पानी में फंसे कई वाहन

झारखंड में लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. राज्य के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. राज्य के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं. कई जगहों पर पुल टूट गए हैं, वाहन पानी में फंसे हुए हैं और कई लोग सुरक्षित स्थानों पर फंस गए हैं.

 

Uploaded Image

 

 

इसके अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों में कई घर बारिश की वजह से टूट गए हैं. राज्य में प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी है और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है. लोगों से अपील की गई है, कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और जलमग्न या खतरनाक रास्तों से बचें.

 

Uploaded Image

 

 

 

 

 

बारिश से प्रभावित प्रमुख क्षेत्र और घटनाएं 

 

- चाईबासा के चक्रधरपुर लगातार बारिश के कारण एक मिट्टी का घर ढह गया, जिसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हो गए.

 

- रांची तमाड़ में घर गिरने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई.

 

-रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सपाही नदी के आसपास रहने वाले पानी में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करके निकाल लिया गया है, सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है.

 

- खूंटी के मुरहू में एक निर्माणाधीन कुएं में दो नाबालिग बच्चे दब गए.

 

- खूंटी तोरपा-सिमडेगा रोड पर मुरहू थाना क्षेत्र में बनई नदी पर बना पुल भारी बारिश में धंस गया. एक ट्रक भी पुल के बीच में फंस गया है.

 

- खूंटी के करकरी नदी पर एक निर्माणाधीन पुल पर छह मजदूर फंस गए हैं, जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है.

 

- जमशेदपुर में टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर पारडीह काली मंदिर के पास से गुजरने वाली बोड़ाम- पटमदा मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. कई बड़ी गाड़ियां पानी में डूब गई हैं.

 

- जमशेदपुर में आशियाना वुडलैंड में पानी भर गया है. लोग नाव चलाकर लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं.

 

- रामगढ़ के रजरप्पा में भारी बारिश से भैरवी नदी उफान पर है और छिलका पुल के ऊपर से पानी बह रहा है.

 

- चतरा के टंडवा में पानी की तेज धार में एक बाइक सवार को बचाया गया.

 

- हजारीबाग के गोहरर में एक सियाराम बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 10 लोग घायल हुए हैं और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

- लातेहार के मनिका में एक ट्रक सड़क के किनारे गिर गया.

 

जमशेदपुर के मुसाबनी में मुख्य सड़क पर टूटकर गिरा विशाल पेड़.

 

एनएच 43 रांची गुमला मुख्य मार्ग चचगुरा गढ़गांव भंडरा पथ पर वर्षा के पानी से डायवर्सन बह जाने से भंडरा गांव सहित सुदूरवर्ती डोला सुगदा का संपर्क ठप पड़ गया.

 

लातेहार के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में तेतरियाखांड कोलियरी में एक ट्रक बारिश के पानी के साथ बहकर नदी में जा गिरा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही