Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राममय हुआ एचईसी आवासीय परिसर, मंदिरों में दिनभर भक्तों ने की पूजा अर्चना

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला विराजमान हुए, इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया. शाम में अंधेरा होने के बाद मंदिरों में दीपोत्सव मनाया गया. जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया. रांची के एचईसी आवासीय परिसर राममय हो गया. मंदिरों में महाआरती, धार्मिक अनुष्ठान, महाप्रसाद वितरण और दीपोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए. सेक्टर टू शनि मंदिर, गायत्री मंदिर, सेक्टर तीन दुर्गा मंदिर, जगन्नाथपुर मंदिर, धुर्वा स्थित हनुमान मंदिर, सूर्य मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, जेपी मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर, महावीर मंदिर, सीटीओ रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर, डैम साइड शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया गया था. जगन्नाथपुर स्थित बड़कागढ़ के श्री श्री महादुर्गा पूजा समिति ने जगन्नाथपुर चौक के सारे प्रमुख मंदिर और चौक चौराहों को सजाया गया है. श्रीश्री महादुर्गा पूजा समिति के सचिव श्री परमेश्वर सिंह ने इस विशेष अवसर पर समिति की ओर से विशेष प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें -रामलला">https://lagatar.in/yogi-said-after-consecration-the-temple-was-built-at-the-same-place-where-the-resolution-was-taken/">रामलला

की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले योगी, मंदिर वहीं बना, जहां का संकल्प लिया गया था 

राम दरबार में विशेष पूजा अर्चना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/hec1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एचईसी धुर्वा स्थित श्रीराम दरबार मंदिर में विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया गया. भक्तों के द्वारा हवन के बाद महाआरती का आयोजन किया गया. मंदिर समिति की ओर से महाप्रसाद का वितरण किया गया. दिन में भक्तों ने भजन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस अवसर पर समिति के पुजारी अरविंद पंडित, अनिल कुमार, कामेश्वर सिंह, एचएन सिंह, रिंकु रंजन, नागेंद्र सिंह, बीबी सिंह आदि ने विशेष योगदान दिया.

राम हलवा का किया गया वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/hec2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एचईसी टंकी साइड बुढ़िया दुकान धुर्वा में स्वामी रामकृष्ण परमहंस साप्ताहिक मिलन शाखा के सम्मानित स्वयंसेवकों के द्वारा नगर में परिभ्रमण किया गया. जिसमें करीब एक हजार महिला एवं पुरुष शामिल हुए. 22 जनवरी को मंदिर प्रांगण में अष्टजाम कीर्तन का आयोजन किया गया. महाआरती के बाद महाभोग के रूप राम हलवा का वितरण किया गया. शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर और काली मंदिर में दिनभर भक्तों का ताता लगा रहा. सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया था.

हटेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन

एचईसी रेलवे साइडिंग, हटिया स्थित श्रीश्री 1008 हटेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजा अचर्ना का आयोजन किया गया. पंडित चंडकेतु तिवारी ने विशेष पूजा का अनुष्ठान कराया. इसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा मंदिर परिसर में महाभोग का वितरण किया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

सूर्य मंदिर ट्रस्ट ने किया प्रसाद वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/hec3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एचईसी धुर्वा बस स्टैंड चौक पर विशेष प्रसाद का वितरण किया गया. आयोध्या में जब रामलला विराजमान हो रहे थे, तभी ट्रस्ट के द्वारा सूर्य मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई. उसके बाद बस स्टैंड चौक पर हजारों लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. ट्रस्ट के समीर कुमार ने बताया कि ऐसा आयोजन देखने का अवसर मिला, यह सौभाग्य की बात है. श्रीराम अपने घर में विराजमान हुए हैं, वर्षों बाद यह अवसर आया. इस अवसर पर पूजा पाठ से वातावरण में नई ऊर्जा का प्रवाह हुआ है. इसे भी पढ़ें -शिबू">https://lagatar.in/shibu-sorens-petition-rejected-by-delhi-high-court-cbi-can-start-investigation-into-disproportionate-assets/">शिबू

सोरेन की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज, CBI शुरू कर सकती है आय से अधिक संपत्ति की जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही