Search

हेहल क्रिकेट लीग : फाइनल में हेहल बैंक ऑफ इंडिया ने हेहल श्री बालाजी स्वेट को हराया

Ranchi : रविवार को हेहल क्रिकेट लीग जूनियर का फाइनल मैच खेला गया. मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ ने परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया. फाइनल में हेहल बैंक ऑफ इंडिया और हेहल श्री बालाजी स्वेट के बीच मुकाबला खेला गया. टॉस जीत हेहल बैंक ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए. अनीश और हर्ष ने सर्वाधिक 57-57 रनों की पारी खेली. दूसरी पारी में हेहल श्री बालाजी स्वेट 74 रनों पर ढेर हो गई. हेहल बैंक ऑफ इंडिया ने 93 रन से जीत दर्ज की. विजेता टीम के दीपक ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए. फाइनल में बनहोरा मुखिया नीलम तिर्की, उदय प्रताप सिंह, लालेंद्र, मुकेश गुप्ता, शिव कुमार पांडेय, सौमित्र पटनायक, कमल नट छाया, शक्ति तिर्की, नवनीत साहू मौजूद रहे. हेहल बैंक ऑफ इंडिया -167/4 (20 ओवर) अनीश 57, हर्ष 57, अमन 11 संस्कार 3/29 मुन्ना सेठ 33/1 हेहल श्री बालाजी स्वेट -74/10 (15 ओवर) आदित्य 12, रीति राज 12, दीपक 23/4 लकी 26/2 हार्श 2/9 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज - भाग्यशाली रजक 15 विकेट सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हर्ष कुमार 209 रन सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक संयुक्त -रीति राज और अक्षत भगत मैन ऑफ सीरीज -अभिषेक 265 रन और 12 विकेट उभरते खिलाड़ी -अक्षत तिवारी इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/railway-ministers-big-statement-cbi-will-investigate-balasore-train-accident/">रेल

मंत्री का बड़ा बयान, CBI करेगी बालासोर ट्रेन हादसे की जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp