Search

 
 
 

78 की हुई हेमा मालिनी, सायरा बानो ने पोस्ट शेयर कर दी जन्मदिन शुभकामनाएं

Lagatar Desk : वहीं सायरा बानो ने अपेन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर हेमा मालिनी को बधाई दी है. शेयर किए पोस्ट में उन्होंने हेमा मालिनी के साथ काफी सारी तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा -पहली फोटो में वह, हेमा और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार नजर आ रहे हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही है. उनके इस खास मौके पर बी-टाउन के सितारे, फैंस और उनके परिवार वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है.

 

 

वहीं सायरा बानो ने अपेन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर हेमा मालिनी को बधाई दी है. शेयर किए पोस्ट में उन्होंने हेमा मालिनी के साथ काफी सारी तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा -पहली फोटो में वह, हेमा और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार नजर आ रहे हैं.

 

Hema Malini Birthday Saira Banu Share Post On Dream Girl Instagram

सायरा बानो का इंस्टा पोस्ट 

दूसरी फोटो में हेमा, रेखा और सायरा नजर आ रही हैं. तीसरी और चौथी फोटो सायरा बानो और हेमा की है. इन्हें शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेत्री ने लिखा, हेमा, आज तुम्हारे जन्मदिन पर यह संदेश लिखते हुए मेरा दिल उन खूबसूरत यादों से भर गया है, जो हमने साथ बिताए वर्षों में बनाई हैं.

 

इस साल मुझे धरम जी की भी बहुत याद आ रही है, जो तुम्हारी जिंदगी के कई खूबसूरत पलों का अहम हिस्सा थे. मैं जानती हूं कि इस बार तुम्हारा जन्मदिन कुछ अलग महसूस होगा, लेकिन जिंदगी भर का प्यार और यादें हमेशा हमारे साथ रहती हैं.

 

उन्होंने आगे लिखा -हेमा दोस्तों के बीच हमेशा बहुत जिंदादिल और हंसमुख रही है. मुझे याद है एक बार वह अपने एक अंकल के साथ मेरे घर आई थी. उन अंकल को सामने लगा एक बड़ा-सा पारदर्शी कांच का दरवाजा दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उससे टकरा गए. दरवाजा टूटकर गिर पड़ा! हम सब घबरा गए थे, लेकिन हेमा इतनी जोर से हंसने लगी कि कुछ ही देर में हम सब भी उसके साथ हंसने लगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही