Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IAS पूजा सिंघल को सस्पेंड करने के प्रस्ताव पर हेमंत कैबिनेट दे सकती है स्वीकृति

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में होगी. बैठक में कई अहम प्रस्ताव लाया जायेगा. सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ आईएएस पूजा सिंघल को सस्पेंड करने का प्रस्ताव सबसे अहम है. इस प्रस्ताव पर कैबिनेट में स्वीकृति मिल सकती है. बता दें कि इन दिनों आईएएस पूजा सिंघल प्रदेश की राजनीति में सबसे चर्चा का विषय बनी हुई है. ईडी द्वारा झारखंड सहित कई राज्यों में उनके ठिकानों पर छापेमारी की गयी है. छापेमारी में 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे. पूजा सिंघल से मंगलवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ हो रही है. इसे भी पढ़ें - The">https://lagatar.in/the-kashmir-files-has-been-banned-by-singapore-calling-it-a-film-that-creates-differences-among-different-communities/">The

Kashmir Files को सिंगापुर ने किया बैन, अलग-अलग समुदायों में मतभेद पैदा करने वाली फिल्म करार दिया

 निर्माणाधीन हाईकोर्ट भवन के लिए तय प्राक्कलित राशि पर मिल सकती है स्वीकृति

इसके अलावा बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में झारखंड हाईकोर्ट के धुर्वा में निर्माणाधीन भवन के दूसरे चरण के निर्माण के लिए तय राशि पर भी स्वीकृति मिल सकती है. बीते दिनों ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसके लिए कुल प्राक्कलित राशि 148.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी. इसे भी पढ़ें - EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-inquiry-report-pooja-singhals-husbands-land-case-pulse-hospital-missing/">EXCLUSIVE:

पूजा सिंघल के पति के PULSE अस्पताल के जमीन मामले की जांच रिपोर्ट गायब!

 सरकारी चिकित्सकों को भी सरकार दे सकती है 20 वर्षों में डीएसीपी का लाभ

कैबिनेट में कार्यरत सरकारी चिकित्सकों को मिलने वाले डीएसीपी (डायनेमिक एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) पर भी प्रस्ताव आने की उम्मीद है. प्रस्ताव के तहत चिकित्सकों को 25 वर्ष की बजाये 20 वर्ष में ही डीएसीपी का पूरा लाभ दिया जाएगा. कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर अगर स्वीकृति मिलती है, तो राज्य में चिकित्सकों को कमी को दूर किया जा सकेगा. ऐसा करने का उद्देश्य राज्य में सेवा देने के लिए चिकित्सक को आकर्षित करना है. केंद्र सरकार के बाद पड़ोसी राज्य बिहार में भी 20 साल में डीएसीपी का अंतिम लाभ दिया जाता है. इसे भी पढ़ें - IAS">https://lagatar.in/interrogation-of-ias-pooja-singhal-begins-husband-abhishek-jha-and-ca-suman-kumar-also-present-in-ed-office/">IAS

पूजा सिंघल से पूछताछ शुरू, पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार भी ईडी ऑफिस में मौजूद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही