Search

 
 
 

हेमंत सरकार ने झारखंड को फिर से शर्मसार कर दियाः बाबूलाल

 
Ranchi: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पेपर लीक माफिया के रूप में कुख्यात हेमंत सरकार ने झारखंड को फिर से शर्मसार कर दिया है. शायद यह पहली बार है कि झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ है. आज सुबह से विज्ञान विषय का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. परीक्षा शुरू होने के बाद जब प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो हू-ब-हु मिल गया. इसे भी पढ़ें -MP-MLA">https://lagatar.in/mp-mla-court-acquitted-bandhu-tirkey/">MP-MLA

कोर्ट ने बंधु तिर्की को किया बरी

सीएम के करीबी गिरोह ने ही मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक कांड को अंजाम दिया

https://twitter.com/yourBabulal/status/1892514164435784010

  बाबूलाल ने कहा है कि पूरी संभावना है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्यमंत्री के करीबी गिरोह ने ही मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक कांड को अंजाम दिया है! जैक अध्यक्ष ने भी प्रश्न पत्र मिलने की बात स्वीकार की है, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारी लीपापोती करने में लगे हैं.

पेपर लीक की घटना अस्वीकार्य

मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक की घटना अस्वीकार्य है. शिक्षा मंत्री और जैक अध्यक्ष नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपना इस्तीफा दें. राज्य सरकार इस पेपर लीक कांड के सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें -JSSC-CGL">https://lagatar.in/investigation-of-jssc-cgl-exam-paper-leak-case-complete-cid-will-soon-present-report-in-court/">JSSC-CGL

परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच पूरी, जल्द कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी CID
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही