Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार पूरी तरह भ्रष्ट और निकम्मी, निकाय चुनाव में मिलेगा जवाब : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने चतरा और रामगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से राज्य की सरकार जनता को केवल धोखा दे रही है और यह पूरी तरह भ्रष्ट व निकम्मी साबित हुई है.
Advertisement
Advertisement

Chatra/ Ramgarh: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने चतरा और रामगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से राज्य की सरकार जनता को केवल धोखा दे रही है और यह पूरी तरह भ्रष्ट व निकम्मी साबित हुई है.

 

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि आज राज्य में आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज के लोग सबसे अधिक प्रताड़ित हैं. उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं, व्यापारी और उद्योगपति फिरौती व धमकियों से परेशान हैं, जबकि मुख्यमंत्री व्यापारियों को अपमानित करने में लगे हैं.

 

उन्होंने कहा कि किसानों से 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद का वादा सरकार पूरा नहीं कर सकी, जिससे किसान दलालों के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं. आदिवासी जमीन की लूट और पेसा नियमावली में भी जनजातीय समाज के साथ धोखा किया गया है.

 

साहू ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जनता के पास सरकार को सबक सिखाने का अवसर है. उन्होंने मोदी सरकार के लोक-कल्याणकारी बजट की सराहना करते हुए कहा कि इससे झारखंड को भी लाभ मिल सकता है, बशर्ते राज्य सरकार सही नीयत से काम करे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही