Search

 
 
 

पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करना चाहती है हेमंत सरकार- आदित्य साहू

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा है कि राज्य की हेमंत सरकार पिछड़ा विरोधी सरकार है. कांग्रेस, झामुमो और राजद के ठगबंधन का चरित्र ही पिछड़ा विरोधी है. झारखंड में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का नाटक करने वाली सरकार ने पंचायत चुनाव में पिछड़ों के हक पर डाका डाला. आगे यह सरकार निकाय चुनाव भी बिना पिछड़ों को आरक्षण दिये कराने की मंशा रखती है. आखिर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद हेमंत सरकार ट्रिपल टेस्ट क्यों नहीं करा रही है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-06-jan-2024-jharkhand-news-updates-2/">शाम

की न्यूज डायरी।।06 JAN।।टीपीसी ने की कोयला कारोबारी की हत्या।।धनबादः दो थानेदारों पर गिरी गाज।।बिहारः तेजस्वी को सुमो ने दी चुनौती।।लोस चुनावःकांग्रेस ने बनायी पांच कमिटी।।गौरवः लक्ष्य पर पहुंचा आदित्य L-1।।समेत कई अहम खबरें।।
साहू ने कहा कि एक तरफ यह सरकार 27 प्रतिशत आरक्षण देने का ढोंग करती है, वहीं दूसरी ओर प्राप्त आरक्षण को भी छीनना चाहती है. हेमंत सरकार के कैबिनेट से पारित उस प्रस्ताव का अब तक क्या हुआ, जिसमें पिछड़ा वर्ग आयोग से ट्रिपल टेस्ट कराने का फैसला हुआ था. कहा कि सच्चाई यह है कि सरकार आज तक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं कर पाई है. राज्य का पिछड़ा समाज इनकी पिछड़ा विरोधी मानसिकता को समझ चुका है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-a-student-going-for-tuition-was-crushed-by-a-truck-the-road-remained-blocked-for-hours-in-protest/">हजारीबाग

: ट्यूशन जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, विरोध में घंटों जाम रही सड़क
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही